Uttarakhand News

सरकारी नौकरी के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस में ठनी, सुबोध उनियाल ने हरीश रावत को दिया चैलेंज

Ad

देहरादून: विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहें हैं, राजनीति में तरह तरह के पैंतरे देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में अब भाजपा औप कांग्रेस सरकारी नौकरी के मुद्दे पर आमने सामने आ गई हैं। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को खुली बहस की चुनौती दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकारी नौकरी को लेकर प्रदेश में बीते कुछ समय से काफी गहमागहमी चल रही है। सभी दल अपने अपने तरीके से जनता के करीब जाने की कोशिश कर रहे हैं। अब कैबिनेट मंत्री और सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने हरीश रावत को घेरा है। बहस की चुनौती देते हुए सुबोध उनियाल ने कहा है कि हरीश बताएं कि कहां बहस होनी है, अन्यथा अपने कहे अनुसार वे राजनीति छोड़ दें।

सीएम हरीश रावत पर सुबोध उनियाल ने तीखा हमला किया है। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री काल में हरीश रावत ने उत्तराखंड में कई जनविरोधी कार्य किए। इसलिए अब यह भाजपा की जिम्मेदारी है कि जनता को उनके द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया जाए। सबको उनका कार्यकाल याद दिलाया जाए।

सुबोध उनियाल ने निशाना साधा और कहा कि ये वही हरीश रावत हैं जो कह रहे थे कि कमा लो, आंखें बंद कर लूंगा, मंत्री बन जाओ। ये वही सरकार थी जो डेनिस रावत के नाम से चर्चित रही। उन्होंने हरीश रावत पर खनन द्वारा राज्य को लूटने के आरोप लगाए। इसी दौरान सुबोध उनियाल ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उत्तराखंड में बाहरी माफिया पनपाए, उनके कामों को बाहर सबके सामने लाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top