Dehradun News

उत्तराखंड: बीच बाजार में कैबिनेट मंत्री ने जड़ा थप्पड़, फिर शुरू हो गई हाथापाई

Ad

ऋषिकेश: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सुर्खियों में है।  उनका एक  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रेमचंद्र अग्रवाल एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। मामला ऋषिकेश का है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कार्यक्रम ऋषिकेश भरत मंदिर में था और वह कार्यक्रम से लौट रहे थे। उनके लौटते वक्त रास्ते में जाम लगा हुआ था। वही जाम के दौरान कुछ युवक उनके साथ बदतमीजी करने लगे और उन्हें जिम्मेदार भी बताने लगे। युवकों ने उन्हें गाड़ी से बाहर आने के लिए भी कहने लगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरे सुरक्षाकर्मी ने जब उससे पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो इसी बीच उसने कार के अंदर एक हाथ डाल मेरा कुर्ता खींचा जिससे कुर्ता फट गया। उन्होंने कहा कि कुर्ते में जो भी कुछ था वो भी गायब हो गया। उन्होंने कहा कि मेरे सुरक्षाकर्मी ने उसे समझने का प्रयास किया तो उसने उसके साथ भी अभद्रता की और उसकी भी वर्दी फाड़ दी।  वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल द्वारा दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया है।

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं। दोनों की मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी के साथ भी हाथापाई हो गई। एक युवक पत्थर भी उठाता दिख रहा है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top