Sports News

क्या WTC फाइनल में विराट कोहली करेंगे कप्तानी !

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम के खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की बात भी हो रही है। भारत को फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनिंगटन ओवल में खेलना है जो 7 जून से शुरू होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कुछ ऐसा कहा है जिसने सभी को चौका दिया है। शास्त्री ने कहा कि फाइनल के लिए रोहित शर्मा की जगह विराट कोहली को कप्तान बनाना चाहिए था।

रवि शास्त्री ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो को दिए इंटरव्यू में कहा, “अगर ये उस तरह के एक बड़े खेल के लिए है, तो हां. मेरा मतलब है, आप चाहते हैं कि रोहित फिट रहे क्योंकि वो टीम का कप्तान है। अप्रत्याशित परिस्थितियों के मामले में, निश्चित रूप से मैं उस दिशा में (विराट कोहली को कप्तान बनाने) देखूंगा। ” इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे के आखिरी मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया था लेकिन विराट कोहली बेहतर विकल्प होते।

बता दें कि कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2019-21 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप सर्किल के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि टीम इंडिया को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए फाइनल में केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

विराट कोहली साल 2014 के अंत से भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी कर रहे थे। उनकी कप्तानी में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाए। वहीं अब वह आरसीबी के लिए कप्तानी ( जिन मुकाबलों में फाफ डूप्लेसी बाहर होते) कर रहे हैं, जिस वजह से उनकी कप्तानी को लेकर दोबारा चर्चा होने लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top