Nainital-Haldwani News

खुशखबरी: हल्द्वानी में कैंसर इंस्टीट्यूट बनने की राह हुई आसान, जल्द शुरू हो सकता है निर्माण

Ad

हल्द्वानी: शहर में जल्द ही स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट का निर्माण शुरू हो जाएगा। कैंसर इंस्टीट्यूट को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि वन विभाग की के अड़ंगे की वजह से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। मगर अब सरकार ने वन विभाग को 55 लाख रुपए की पेनल्टी भरने की अनुमति दे दी है। यह भरे जाने के बाद कैंसर इंस्टिट्यूट की राह आसान हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि 2009 में बने स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट को 8 साल पहले ही भारत सरकार द्वारा स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट बनाने की परियोजना तैयार की गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन इस इंस्टिट्यूट को बनाने की परियोजना के बीच वन विभाग ने अड़ंगा डाल दिया था। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफ़ेसर केसी पांडे ने अब जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि 55 लाख रुपए पेनल्टी वन विभाग को दी जानी है। जिसके लिए सरकार से अनुमति मिल गई है। जल्द ही वन विभाग को पैसे जमा करा दिए जाएंगे। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि वन विभाग का अड़ंगा वर्षों पहले से लगा हुआ था। जिससे अब जाकर अंततः मुक्ति मिलेगी।

डॉक्टर पांडे ने जानकारी दी और बताया कि 103 करोड रुपए की इस परियोजना के लिए राज्य को 69 करोड़ रुपये जारी भी हो गए। शासन ने 87 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर दी है। ब्रिडकुल इसकी निर्माण एजेंसी कंपनी है। 152 पद स्वीकृत हो चुके हैं। डा. पांडे की मानें तो इसके निर्माण के बाद कुमाऊं भर के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top