Nainital-Haldwani News

हाथरस हत्या कांड: बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरा नैनीताल शहर

Ad

हाथरस हत्या कांड: नैनीताल में बेटी के इंसाफ के लिए प्रदर्शन, पुतला फूंका

नैनीताल: हाथरस दुष्कर्म पीड़िता की अस्पताल में मौत के बाद पूरे देश की जनता में रोष है। घटना की कड़ी निंदा की जा रही है। इसी संबंध में बुधवार को बाल्मीकि समाज की ओर से मल्लीताल पंत पार्क में आरोपियों का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने कहा कि जल्द से जल्द मृतका के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए। जिससे कि आगे किसी अन्य बेटी के साथ कोई भी ऐसा जघन्य अपराध करने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर हो जाए। प्रसाद ने कहा तभी मृतक आत्मा और उसके परिवार को इंसाफ मिलेगा। इस मौके पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष देवभूमि सफाई कर्मचारी काशीपुर अजय पन्नू, मनजीत, रोहित भाटिया, आशीष कटिहार, विश्वकेतु वैद्य, जगमोहन, ओम प्रकाश, कमल, हिमांशु आदि मौजूद रहे। पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad

जनता में आक्रोश: मृतक आत्मा की शांति के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

बुधवार देर शाम नगरवासियों ने मृतक पीड़िता की आत्मा की शांति के लिए तथा आरोपियों को फांसी की सजा की मांग के लिए मल्लीताल पंत पार्क से तल्लीताल तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए, अन्यथा पूरे देश में लोग जगह जगह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी सरकार को कड़े से कड़े कानून बनाने चाहिए। ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा से कम नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, सभासद गजाला कमाल, सभासद राजू टाँक, सभासद सपना बिष्ट, सभासद सुरेश चंद, बाल्मीकि सभा के सरपंच मनोज पवार, सचिव दिनेश कटियार, हिंदू सेना युवा वाहिनी से शिवानी पवार, वैभव, तानिया आदि नगर के समस्त नागरिक मौजूद रहे। पढ़ना जारी रखें…

यह था पूरा मामला

बता दें बीते 14 सितंबर को हाथरस के थाना चंदपा के अंतर्गत, भुलगढ़ी गांव में 21 वर्षीया युवती के साथ चार लोगों ने दरिंदगी की। आरोपियों ने केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी पिटाई भी की। इस दौरान उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। वहीं उसकी गर्दन पर वार किया और उसकी जीभ काट ली। गला घोंटकर उसे मारने का प्रयास किया और उसे मरा समझ कर आरोपी उसे छोड़कर चले गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top