Dehradun News

जय हो…गणतंत्र दिवस परेड में अपनी टीम को लीड करेंगे उत्तराखंड के कैप्टन शुभम शर्मा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं चाहे वो क्रिकेट हो या फिल्म इंडस्ट्री वो हर जगह अपनी छाप छोड़ रहे हैं ऐसे ही देहरादून के राजेंद्रनगर के रहने वाले कैप्टन शुभम शर्मा राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में अपनी टीम को लीड करते हुए नजर आने वाले हैं इससे पहले भी गत 15 जनवरी को सेना दिवस के उपलक्ष में हुई परेड में भी अपने कंटेनजेन दस्ते को लीड करते हुए नजर आए थे। आरडी परेड पर इस बार वह कोर ऑफ सिग्नल के एडवांस इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर सिस्टम ‘समविजय’ के कंटेनजेन दस्ते का नेतृत्व कर पूरे उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड हाईकोर्ट में लॉ क्लर्क पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

यह भी पढ़े:देहरादून:हवाई सफर करने वालों के लिए कोहरा बना आफत,अनिश्चितकाल के लिए कैंसिल हुई फ्लाइट

दून के राजेंद्रनगर निवासी कैप्टन शुभम वर्तमान में टू इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर बटालियन में तैनात हैं। सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर वह दिसंबर 2015 में भारतीय सैन्य अकादमी से पास आउट हुए थे। इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर तकनीक में वह पारांगत सैन्य अधिकारी हैं। मौजूदा समय में युद्ध की बदलती नीति को देखते हुए भारतीय सेना को कुछ समय पहले ही इलेक्ट्रानिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस किया गया था।

यह भी पढ़े:कोरोना वायरस:उत्तराखंड में 85 दिनों बाद नहीं आया कोई मौत का मामला,आंकड़े कर देंगे खुश

यह भी पढ़े:चितई गोलज्यू मंदिर में प्रशासन ने रखा दान पात्र तो भड़क उठे पुजारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top