Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंचा भारत को क्रिकेट विश्वकप जीताने वाला कप्तान

Ad

नैनीताल: भारत को 1983 में पहला क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव इन दिनों नैनीताल की वादियों में सुकून के पल बिता रहे हैं। सोमवार को वे बोट हाउस क्लब में नजर आए…जहाँ उन्होंने प्रकृति का आनंद लिया और फिर मॉल रोड पर टहलते हुए शॉपिंग भी की।

ADVERTISEMENTS Ad

करीब 76 वर्षीय कपिल देव की मौजूदगी की सूचना मिलते ही बोट हाउस क्लब में मीडिया और प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। कपिल देव क्लब में कुछ परिचितों के साथ समय बिता रहे थे। क्लब के स्टाफ और सदस्यों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ मचा दी। हालाँकि उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से परहेज़ किया…लेकिन उन्होंने नैनीताल की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को लेकर जागरूकता फैलाने की बात कही।

बोट हाउस क्लब में लंच के बाद कपिल देव अपने एक नजदीकी मित्र के साथ मॉल रोड पर घूमने निकले। उन्होंने एक प्रतिष्ठित गारमेंट्स शॉप से कुछ खरीदारी भी की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया और पूरी तरह निजी यात्रा बनाए रखी।

कपिल देव ने नैनीताल की तारीफ करते हुए कहा नैनीताल एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यहाँ की शीतल आबोहवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियाँ देखकर ऐसा लगता है जैसे प्रकृति ने अपने अनुपम सौंदर्य की छटा दिल खोलकर बिखेरी हो। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top