Pauri News

दुखद खबर: खाई में गिरी कार, पति पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ा

Ad

पौड़ी: एक तरफ प्रदेश के विभिन्न जिलों व नगरों में बारिश ने आफत मचा रखी है। वहीं, दूसरी तरफ सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब पौड़ी कोटद्वार मोटरमार्ग पर रविवार को परसुंडाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही एक कार परसुंडाखाल के पास 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। यह भी मालूम हुआ कि कार में 3 लोग सवार हैं। इनमें से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक को गंभीर रूप से चोटें आईं।

एसआई हेमकांत सेमवाल ने जानकारी दी और बताया कि दोनों मृतक पति पत्नी थे। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टर की टीम द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। मृतक का नाम वीर सिंह पवार व सुनीता पवार है, जो ग्राम बुरासी पौड़ी के निवासी थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top