Tehri News

पहाड़ से खबर, खाई में कार पलटने से तीन लोगों की ऑन स्पॉट मौत

Ad

टिहरी: सड़क हादसों के क्रम में मंगलवार को हुआ एक और हादसा जुड़ गया है। आगराखाल-कुसरेला मार्ग के पास एक ऑल्‍टो कार भयानक हादसे की शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन कार सवारों की मौत हुई है। जबकि एक घायल हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना ग्राम सलडोगी के पास हुई है। एसडीआरएफ ढालवाला घटनास्थल को सूचना दे दी गई थी। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे लगभग कुसरेला मोटर मार्ग ग्राम सलडोगी के पास ऑल्टो कार खाई में गिरी है। तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

मृतकों की सूची में 52 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी ग्राम फकोट, 37 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम कसमोली तथा 57 वर्षीय कुंवर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम आगर शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top