Nainital-Haldwani News

कैंची धाम के पास खाई में गिरी दो गाड़ियां, बाबा के आशीर्वाद ने बचाई सभी की जान

Ad

Bhowali news: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों के चलते प्रतिदिन कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा कैंची धाम से सामने आ रहा है। जहां कैंचीं धाम के पास एक खड़ी कार को पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गाडियां खाई में गिर गई। हादसे में सभी सुरक्षित लोग बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्विफ्ट और पिकअप खाई में गिरे

बता दें कि अंकित कुमार पुत्र उदय सिंह निवासी रुद्रपुर और बिलासपुर के अमित अपनी-अपनी कार से कैंची धाम दर्शन को आए थे। दोनों ने अपनी कारें सड़क किनारे खड़ी की थी। इस बीच भवाली से कैंची की ओर आ रही पिकअप ने दोनों कारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। स्विफ्ट और पिकअप खाई में गिर गए। पिकअप चालक नंदन पांडे निवासी बागेश्वर और महेंद्र कश्यप खाई में जा गिरे। दोनों चोटिल हो गए। वाहनों को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। और पिकअप में बैठे लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। और फिर वहां से सी.एच.सी.भवाली भेजा। डॉ. जलीस अंसारी ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें लगी थीं। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। ( Car fell into ditch near Kainchi dham )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top