Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कार ने दूल्हे को मारी टक्कर, बरातियों ने कर दी चालक की पिटाई

Ad

हल्द्वानी: शादियों के सीजन में जाम की स्थिति बनी रहती है। रात के वक्त बरात मुख्य सड़कों से होकर गुजरती है तो यह लाजमी है। कई बार वाहन चालक और डांस कर रहे लोगों के बीच विवाद भी हो जाता है। पुलिस भी शादी समारोह का आयोजन कर रहे परिवार को व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में बरात से जुड़ा एक मामला सामना आया है। रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हाल में शादी थी। इसी बीच एक कार ने बुग्गी को टक्कर मार दी और दुल्हा नीचे गिर गया। इसके बाद बरात में शामिल लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। इस हादसे में बग्गी वाले को भी चोट लगी है। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top