Pithoragarh News

दुखद: पिथौरागढ़-थल रूट पर बड़ा हादसा, खाई में कार गिरने से दो SSB जवानों की मौत

Ad

पिथौरागढ़: सुबह, दोपहर, शाम हो या रात, हर वक्त किसी ना किसी बुरी खबर का कानों में सुनाई देना अब आम बात हो गई है। इस बार पिथौरागढ़ के थल-डीडीहाट मार्ग से हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर कार से जा रहे दो एसएसबी जवान हादसे का शिकार हो गए। कार अनियंत्रित होने से खाई में गिरी तो दोनों ही जवानों ने दम तोड़ दिया। परिवार को पता चला तो सबका रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला डीडीहाट-थल मार्ग का है और ये बात रविवार की रात की है जब 11वीं बटालियन एसएसबी में तैनात 46 वर्षीय एएसआई मनोज कुमार पंत पुत्र मोहन चंद्र पंत निवासी भट्टी गांव बेरीनाग और एचसी, एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह निवासी गुजरावाली सिद्धिविनायक कालोनी थाना रायपुर कार संख्या 07डीटी 4557 में सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में लालघाटी के पास कार ने अचानक से बैलेंस खो दिया।

जिसके बाद कार नहीं संभली और गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार दोनों ही जवानों की मौत हो गई। सोमवार सुबह घटनास्थल पर थाना पुलिस और एसएसबी जवानों की टीम पहुंची। जिनकी मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। इसके बाद मृतकों के घरवालों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही परिजन बुरी तरह टूट गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top