Uttarakhand News

नौ साल बाद फंसे उत्तराखंड के पूर्व DGP, जमीन कब्जाने और पेड़ काटने का आरोप!

Ad

देहरादून: प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू शासन के आदेशों के बाद फंस गए हैं। उनके खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। बता दें कि उनपर सरकारी जमीन कब्ज़ाने और पेड़ काटने का आरोप है। साल 2012 में मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत वीरगिरवाली गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन खरीदने के बाद 2013 में साल के 25 पेड़ काटे गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने जांच बैठाई थी। बाद में ज्ञात हुआ कि जमीन रिजर्व फॉरेस्ट की है। जिसे पूर्व डीजीपी सिद्धू ने अवैध तरीके से खरीदा था और बाद में साल के पेड़ भी काट दिए। वन विभाग ने उनका जुर्माना काटा था। इस मामले में सिद्धू के नाम की गई रजिस्ट्री भी कैंसिल की गई थी। अब शासन से उनके खिलाफ मुकदमा करने के अनुमति मिली तो केस भी दर्ज हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top