Dehradun News

फेसबुक पर सीएम धामी के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, उत्तराखंड पुलिस ने केस दर्ज किया

फेसबुक पर सीएम धामी के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी, उत्तराखंड पुलिस ने केस दर्ज किया
Ad

देहरादून: फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social media platform) पर हर किसी को अपने दिल की बात रखने की आजादी है। मगर कुछ अराजक तत्व इस आजादी का गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून (Dehradun case) से सामने आया है। किसी ने फेसबुक पर सीएम धामी के लिए अभद्र टिप्पणी की है। जिसके लिए भाजपा नेता ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। गंगा मैया को अपमानित करने का भी आरोप है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता वीर सिंह पंवार ने शहर की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए फेसबुक (Facebook) पर अभद्र टिप्पणी (Inappropriate statement) करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि फेसबुक पर किसी ने मुख्यमंत्री की फोटो के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

भाजपा नेता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि फेसबुक पर वाइस आफ उत्तराखंड नामक अकाउंट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की फोटो को एडिट कर डाला गया है। जिसमें सीएम को शराब की बोतल के साथ गंगा किनारे दर्शाया गया है। फोटो के नीचे अभद्र टिप्पणी भी की गई है।

नीचे लिखा है कि ‘सत्ता खोने का गम न होता तो शराब मैं न पीता..। साथ में भाजपा का छोटे लाल केजरीवाल व कचरा सेठ भी मेरे साथ हारेगा।’ गौरतलब है कि उक्त पोस्ट पर गंदे गंदे कमेंट्स भी किए गए हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि सीएम धामी की छवि खराब करने के साथ ही यह गंगा (Holy river Ganga) का भी अनादर है।

आरोप लगा है कि इस पोस्ट से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। मामले के बारे में इंस्पेक्टर कोतवाली कैलाश चंद भट्ट (Kailash Chand Bhatt) ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में आइटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फेसबुक से आरोपित की जानकारी जुटाने के बाद ही आगे कोई एक्शन लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top