Dehradun News

देहरादून में संस्कारी चोर,आंटी नमस्ते बोलकर गले की चैन लेकर फरार हो गया

Ad

देहरादून: राजधानी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेब कतरे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा बंद घरों से चोरी होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बार चोर ने किराए पर घर लेने के बहाने महिला को नुकसान पहुंचाया है। वह नमस्ते बोल कर अंदर घुसा और महिला के गले से चैन लेकर फरार हो गया। महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर केस दर्ज कराया है। मामला देहरादून के प्रेम नगर इलाके का है। एक युवक लंबे वक्त से किराए का कमरा खोज रहा था। पीडित महिला ने पुलिस को बताया कि चोर की उम्र 30 साल थी। वह कॉलोनी में कई दिनों से दिख रहा था। स्वामी आनंद की पत्नी राम चंदरी ने बताया कि चोर ने संस्कार दिखाकर उनसे नमस्ते बोला और पास पहुंचते ही झपट्टा मारकर गले की चेन को लूटकर भाग निकला। उसने चोरी की तैयारी पहले से की थी। वह कुछ दूर ही अपना दुपहिया वाहन खड़ा करके आया था। चोरी को अंजाम देने के बाद वह भाग निकला। पुलिस चोर की खोज कर रही है। पास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top