Chamoli News

उत्तराखंड का जवान छुट्टी मिलने के बाद से लापता, जम्मू कश्मीर में थी तैनाती

Ad

चमोली: जम्मू कश्मीर में तैनात गढ़वाल राइफल का चमोली निवासी एक जवान छुट्टी पड़ने के बाद घर आते समय कहीं लापता हो गया। परिजनों का चिंता की वजह से बुरा हाल है। बता दें कि जवान की पहचान राहुल लखेड़ा के रूप में हुई है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज करा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जनपद, गैरसैंण क्षेत्र के सैजीं, सिमांण गांव के रहने वाले 17 गढ़वाल राइफल के जवान राहुल लखेड़ा की वर्तमान में तैनाती जम्मू कश्मीर सीमा पर थी। हुआ ये कि तीन जनवरी को उसे छुट्टी मिली तो वो घर के लिए निकल पड़ा।

मगर घर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि राहुल को आखिरी बार ऋषिकेश क्षेत्र के कोडियाला के पास देखा गया था। फिलहाल परिजन पुलिस के पास पहुंचे हैं और पुलिस जवान की तलाश में जुट गई है। बता दें कि अभी तक जवान का कोई पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top