Chamoli News

देश की रक्षा के शहीद हुआ चमोली का जवान, आपको नमन भाग सिंह…

Ad

चमोली: देश सेवा करने के लिए उत्तराखंड के युवा हमेशा आतुर रहते हैं। यही बात देवभूमि की युवा शक्ति को अन्य राज्यों से कुछ अलग बनाती है। देश की रक्षा करने के लिए कई परिवारों के चिराग अपने प्राणों का बलिदान दे देते हैं। एक ही परिवार से कई लोग सेना में शामिल होते है। बलिदान देने की इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड का एक और लाल देश की सुरक्षा के लिए शहीद हो गया है। बता दें कि चमोली जनपद के ग्राम कांडे निवासी, 9 गढ़वाल राइफल के जवान भाग सिंह के श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भाग सिंह को सीएम धामी ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने वीर सैनिक की शहादत को नमन करते हुए ट्वीट किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top