Chamoli News

उत्तराखंड पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, बदरी विशाल का लिया आर्शीवाद

Ad

देहरादून: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर है। रविवार को देहरादून पहुंचे और फिर हैलीकॉप्‍टर से बदरीनाथ के लिए रवाना हो गए। बदरीनाथ हैलीपेड में मंदिर समिति उपाध्यक्ष द्वारा उनका स्‍वागत किया गया। इसके बाद उन्‍होंने भगवान बदरीश के दर्शन किए।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:45 मिनट पर चार्टर विमान से जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट वह जैसे ही पहुंचे तो फोटो क्लिक कराने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हालांकि उनकी सुरक्षा में मौजूद लोगों ने भीड़ को हटाया और कुछ ही लोग फोटो खिंचवा पाए। देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपैड से वह बदरीनाथ धाम रवाना हो गए।

बता दें कि वह 27 जनवरी को भी उत्‍तराखंड पहुंचे थे। उन्‍होंने एक वीडियो के माध्यम से एक संदेश जारी किया था। उन्होंने बताया था कि उत्तराखंड के संतों को बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए हैं। अपने उत्तराखंड दौरे पर उन्होंने आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात भी की थी।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री यमकेश्वर पहुंचे थे। उन्होंने पोखरी, माला और धमंद में पतंजलि के वेलनेस सेंटर और हर्बल गार्डन समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में जाना था। उनका एक बयान खूब वायरल हुआ था। उन्होंने कहा था कि मिलकर सनातन का झंडा गाड़िए, कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे’। बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों और दिव्य दरबार के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वह सनातन धर्म का खूब प्रचार भी करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top