Chamoli News

उत्तराखंड के सुरजीत नेगी को क्रिकेट ने बनाया करोड़पति, Dream-11 ने बदल दी किस्मत

Ad

Uttarakhand News: क्रिकेट को लेकर देश में माहौल काफी अलग रहता है। भारतीय फैंस क्रिकेट मैच को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट और फैंटेसी लीग का कनेक्शन काफी मजबूत हुआ है। उत्तराखंड के कई लोगों की किस्मत फैंटेसी लीग में टीम बनाकर बदली है। हालांकि ये एक जोखिमभरा है और हल्द्वानी लाइव इसको प्रमोट नहीं करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में फैंटेसी लीग में टीम बनाकर पूर्व सैनिक सुरजीत सिंह नेगी करोड़पति बन गए हैं। उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये टी-20 मैच में टीम बनाई थी और टीम ने उनकी किस्मत बदल दी। पूर्व सैनिक सुरजीत नेगी राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में सुरक्षाकर्मी के पद कार्यरत हैं। रिटायर होने के बाद वो गोपेश्वर में नौकरी कर रहे हैं। उनकी जीत के बाद नन्दानगर के ग्रामीण उन्हें बधाई दे रहे हैं।

मैच पर डालते हैं नजर

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पांच मैच की सीरीज में बनी हुई है। भारत की जीत के बाद सीरीज का स्कोर 2-1 से वेस्टइंडीज के पक्ष में है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए और भारत ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

टीम इंडिया ने 17.5 ओवर में 3 विकेट पर 164 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस तरह 5 टी20 मैचों की सीरीज 2-1 पर आ गई है. टीम इंडिया की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 37 गेंदों पर 49 रनों का योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top