Champawat News

बड़ी खबर, चंपावत विधानसभा उपचुनाव के एक प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

Ad

चंपावत: विधानसभा चुनाव को लेकर चंपावत में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। आज नामांकन पत्रों की जांच के दौरान एक नामांकन निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत से लड़ाने का फैसला किया था। वहीं कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी पर दांव खेला है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बेलवाल का नामांकन निरस्त किया गया है। आरओ व एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तावको के लिए शपथ पत्र के आधार पर नामांकन निरस्त किया। बताया जा रहा है कि प्रस्तावक व उनके परिवार ने प्रत्याशी पर बगैर पूछे नामांकन पत्र में हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बेलवाल ने नामांकन जमा किया था। लेकिन दीपक ने बगैर परिवार वालों से पूछे उनका नाम नामांकन पत्र में प्रस्तावक के तौर पर डाल दिया। कल मामले की शिकायत की गई थी। अब निर्दलीय प्रत्याशी दीपक बेलवाल का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top