Champawat News

चंपावत के प्राइमरी स्कूल में छत गिरने से कक्षा तीन की छात्रा की मौत, दो घायल

Source: Amar Ujala
Ad

चंपावत: जनपद के पाटी क्षेत्र में स्थित एक प्राइमरी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। जहां स्कूल की बाथरूम की छत गिरने के बाद तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की दुखद मौत हो गई। उसके अलावा भी दो बच्चे घायल हुए हैं। पूरे गांव में इस समय शोक की लहर है। बच्चों के परिजन स्कूल पहुंच गए हैं। बच्चे भी काफी डरे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बुधवार की सुबह चंपावत में स्थित पाटी मोनकांडा प्राइमरी विद्यालय की बाथरूम की छत गिरने से स्कूल में हड़कंप मच गया। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि छत गिरने से कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे भी घायल हो गए।

अभिभावक गुस्से में स्कूल पहुंचे। वहीं, दूसरी तरफ अपनी मासूम बेटी का शव देखने के बाद मृतका हेमा बेहोश हो गई। अभिभावक इस दौरान भावुक भी थे और उन्हें स्कूल प्रशासन पर गुस्सा भी आ रहा था। देखा जाए तो इसे किसी लापरवाही से कम नहीं कहा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top