Champawat News

बारिश रुकने के बाद खुला हाईवे, आवाजाही हुई शुरू…

Ad

चंपावत: दो-तीन दिन प्रदेश के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में उपद्रव मचाने के बाद मॉनसून नरम पड़ गया है। जिसकी वजह से मार्ग भी धीरे धीरे खुलने लगे हैं। इसी क्रम में अच्छी खबर यह है कि चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात सुचारू कर दिया गया है। जो सड़कें बारिश के कारण बंद हुई थी, उन्हें खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दोराय नहीं कि बारिश के थमने से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम की स्थिति अभी भी कुछ हद तक डरा रही है। रविवार की रात चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया गया था। आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक वाहनों की आवाजाही नियमित और सुचारू रूप से चल रही है। फिलहाल पूर्णागिरी मार्ग पर आवागमन सुचारू है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top