Udham Singh Nagar News

शिशु मंदिर से पूरी की पढ़ाई, देवभूमि के चंद्रकांत ने UPPCS में हासिल की 5वीं रैंक

Ad

देहरादून: UPPCS नतीजे घोषित हो गए है। उत्तराखंड के कई युवाओं ने बाजी मारी है। इस लिस्ट में रुद्रपुर के चंद्रकांत बगौरिया भी शामिल हैं।  उन्होंने टॉप टेन सूची में अपनी जगह बनाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

 रुद्रपुर के गंगापुर रोड स्थित केशरी विहार कालोनी निवासी राजेद्र बगौरिया के पुत्र चंद्रकांत बगौरिया ने स्कूल के दिनों से ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य बना लिया था। वह पहले भी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी दे चुके हैं। वहां भी उन्होंने तीन बार इंटरव्यू तक दिया लेकिन अंतिम बाधा को पार नहीं कर पाए। उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा और यूपीपीसीएस में बाजी मार ली है। उन्होंने नानकमत्ता के सरस्वती शिशु मंदिर से स्कूली शिक्षा हासिल की।

उनके पिता राजेंद्र बगौरिया अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कालेज में शिक्षक हैं। पिता और माता भुवनेश्वरी ने उन्हें ऊर्जा दी और आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया। चंद्रकांत बताते हैँ कि पूरी रणनीति बनाकर रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई करते थे।  उन्होने हमेशा खुद को अपडेट रखा और अपना बैकअप भी तैयार रखा। चंद्रकांत के छोटे भाई मनोज हाल ही में उत्तराखंड में बीडीओ बने हैं, जबकि बहन ममता ने एमटेक किया है। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की ओर से चंद्रकांत बगौरिया को बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top