Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-रामनगर से चलने वाली ट्रेनों का वक्त बदला, एक अक्टूबर से लागू होगा नया टाइम टेबल

हल्द्वानी:कुछ दिन पहले रामपुर में निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया था। इनमेम देहरादून और दिल्ली जाने वाली अहम ट्रेन शामिल थी। वहीं कई ट्रेनों के रूट को बदला गया था। 24 सितंबर तक ट्रेने रद्द रहेगी।

आने वाले दिनों के लिए  रेल प्रशासन ने रेलवे रूट पर जंगली जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए अहम फैसला लिया है। स्थायी गति में प्रतिबंध लगाने और अन्य पारिचालनिक कारणों से एक अक्टूबर 2021 से ट्रेनों के संचालन के समय में बदलाव किया है। इनमें काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य शहरों के लिए यात्रा करने वाले पूरी लिस्ट पर जरूर नजर डालें।

  1. 05013 जैसलमेर-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 04.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 05.05 बजे पहुंचेगी।
  2. 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 09.00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09.25 बजे पहुंचेगी।
  3. 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 11.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11.55 बजे पहुंचेगी।
  4. 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 13.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 13.45 बजे पहुंचेगी।
  5. 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 14.55 बजे पहुंचेगी।
  6. 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 23.45 बजे पहुंचेगी।
  7. 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.20 बजे पहुंचेगी।
  8. 04616 अमृतसर-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 21.05 बजे पहुंचेगी।
  9. 05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 21.05 बजे पहुंचेगी।
  10. 02353 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.00 बजे पहुंचेगी
  11. 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 11.45 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 12.02 के स्थान पर संशोधित समय 11.45 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 12.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 12.30 बजे छूटेगी।
  12. 05036 काठगोदाम-दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 09.05 बजे के स्थान पर संशोधित समय 08.45 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 09.22 के स्थान पर संशोधित समय 09.07 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 09.59 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09.45 बजे छूटेगी।
  13. 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 15.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 15.47 के स्थान पर संशोधित समय 15.29 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 16.19 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.04 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 16.44 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.48 बजे छूटेगी।
  14. 05314 रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 22.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22.15 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 22.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22.50 बजे छूटेगी।
  15. 05356 रामनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 10.10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 10.38 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10.35 बजे छूटेगी।
  16. 05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी लालकुआं से वर्तमान समय 04.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 04.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  17. 09076 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 16.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  18. 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 08.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  19. 05333 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 07.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  20. 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 18.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 18.15 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 18.37 के स्थान पर संशोधित समय 18.35 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 19.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.10 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 19.45 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.42 बजे छूटेगी। बिलासपुर रोड से वर्तमान समय 20.01 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.58 बजे छूटेगी।
To Top