Uttarakhand News

उत्तराखंड में 6 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

Ad

Uttarakhand Administrative Officers Post Update: उत्तराखंड शासन द्वारा देर रात प्रशासनिक फेरबदल की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सचिव दीपेन्द्र चौधरी से कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार लेकर सचिव विनोद कुमार सुमन को यह कार्यभार सौंप दिया गया है। सचिव दीपेंद्र चौधरी की इस पद पर हुई नव नियुक्ति के बाद अब वो यह दायित्व संभालेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने भी आदेश जारी करते हुए सुमन से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन व प्रोटोकॉल हटा दिया है। और इन सभी प्रभार की ज़िम्मेदारी सचिव दीपेंद्र चौधरी को दे दी गई है।

आपको बता दें कि प्रशासन द्वारा कुल 6 अफसरों के प्रभार में बदलाव किया गया है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को भी अपने सभी दायित्वों के साथ उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआई आईडीबी) के प्रबंध निदेशक का नव दायित्व सौंपा गया है। साथ ही अपर सचिव विनीत कुमार अपने वर्त्तमान दायित्वों के साथ अब आईटीडीए व निदेशक यूसैक के प्रभार पर नियुक्त किए गए हैं।

इससे पूर्व इस पद पर नितिका खंडेलवाल कार्यरत थी। लेकिन अभी वो मातृत्व अवकाश पर हैं जिस कारण प्रशासन ने रिक्त पद पर नए अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नए अधिकारियों को नव दायित्व सौंपे जाने के साथ प्रशासन द्वारा कुछ अधिकारियों को पद से हटाए जाने की खबर भी आ रही है। जिसके अंतर्गत अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान से निदेशक उद्यान का प्रभार हटा दिया गया है। और श्रमयुक्त दीप्ती सिंह के वर्त्तमान दायित्व के साथ निदेशक उद्यान का अतिरिक्त प्रभार भी जोड़ा गया है।

प्रशासन द्वारा की गई नव नियुत्क्तियों के बाद प्रदेश में अधिकारियों के बीच पदोन्नति की चर्चा तो है ही। साथ ही प्रभार हटाए जाने का भय भी उनके मन में विचार के रूप में बार-बार दस्तक दे रहा है। 6 अधिकारियों के पदों में हुए बदलाव के बाद प्रशासन क्या अन्य अधिकारियों के पदों में भी बदलाव कर सकता है ? क्या दूसरे अधिकारियों को भी नया दायित्व और कार्यभार सौंपा जा सकता है? इस विषय में अभी आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है। लेकिन अभी भी दफ्तरों और अधिकारियों के बीच पद में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top