Uttarakhand News

चारधाम यात्रा: पांच दिन में सात लाख पंजीकरण

Ad

Registration: Chardham: 2025 चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले ही मात्र पांच दिनों में सात लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले दस वर्षों में चारधाम यात्रा में बड़ा बदलाव

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। वर्ष 2024 में यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी, जबकि इस बार यह 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। 2023 में यह 22 अप्रैल को शुरू हुई थी और रिकॉर्ड 56,18,497 श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचे थे। वहीं, 2024 में कम अवधि और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद 48,04,215 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी।

चारधाम यात्रा: कब खुलेंगे धामों के कपाट

  • 30 अप्रैल – गंगोत्री और यमुनोत्री धाम
  • 02 मई – केदारनाथ धाम
  • 04 मई – बदरीनाथ धाम

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां की हैं, ताकि यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top