Tourism

चारधाम यात्रा के लिए बस-टैक्सी की ताबड़तोड़ बुकिंग,इस साल लाखों यात्री करेंगे यात्रा

Ad

Char Dham Yatra: Online Booking: Transport Medium:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो सर्दी या गर्मी हर सीजन पर्यटकों की पसंद रहा है। गर्मियों में आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और शीत तापमान होता है। इनमें से कई यात्री अपनी छुट्टियां शांत पहाड़ों पर बिताने आते हैं तो कई श्रद्धालु भी उत्तराखंड पधारते हैं। जी हाँ, चार धाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों भक्त उत्तराखंड आते हैं। ऐसे में यातायात के वाहनों की भी मांग बढ़ जाती है। बता दें कि इस वर्ष 10 से 12 मई के बीच चारों धामों के कपाट खुल जाएंगे। कपाट खुलने की खबर सामने आने से देशभर के भक्तों में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

बता दें कि बस और टैक्सियों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और कई बुकिंग कन्फर्म भी हो चुकी हैं। इनमें से ज़्यादातर बुकिंग मई महीने की हैं। वहीं कुछ संचालकों के पास सितम्बर तक की बुकिंग होने की खबर सामने आ रही है। कई वाहन स्वामियों का कहना है कि चार धाम के कपाट खुलने के बाद वाहनों की उपलब्धता सीमित रह जाती है। सभी गाड़ियां या तो पहले से बुक रहती हैं या तो यात्रियों की मांग के चलते तत्काल बुक हो जाती हैं। चार धाम के लिए अब तक गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश से सबसे ज़्यादा बुकिंग आ रही हैं।

पिछले वर्ष 56 लाख श्रद्धालुओं ने चार धाम की यात्रा की थी। इनमें से सबसे ज़्यादा 18 लाख यात्री बद्रीनाथ पहुंचे थे। यात्रियों के बीच चार धाम की बढ़ती लोकप्रियता के चलते वाहनों की एडवांस बुकिंग साल के शुरूआती महीनों से ही होने लगी थी। निजी वाहन से यात्रा करने वाले यात्री जानते हैं कि सैकड़ों वाहनों के कारण सड़कों पर घंटों तक का जाम लग जाता है। जाम और थकान से बचने के लिए कई यात्री बस और टैक्सी से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। यात्रियों की इस जागरूकता से अन्य यात्रियों की भी यात्रा सुगम होगी। साह ही कई वाहन स्वामियों को कमाई का अच्छा अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top