Uttarakhand News

चारधाम यात्रा के लिए बनाई जाएगी SOP, 20 फरवरी से पंजीकरण शुरू

Ad

देहरादून: साल 2023 में होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार पंजीकरण स्लॉट 20 फरवरी से खुलेगा। गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से किया जा सकेगा। इसके अलावा बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन के लिए SOP बनाई जाएगी।

बैठक के बाद गड़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में बीकेटीसी की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। यात्रियों के दर्शन अवधि में समानता नही है।

उन्होंने मंदिर समिति को इस संबंध में नई SOP बनाने को कहा है।वहीं पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 20 से पहले सभी धामों के कपाट खुलने की स्थिति साफ हो जाएगी। इसलिए पंजीकरण को 20 फरवरी से शुरू किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top