Rudraprayag News

दर्शन कर लौट रहे चारधाम यात्रियों की बोलेरो पलटी, चार घायल, बाइक स्लिप होने से एक की मौत

रुद्रप्रयाग: चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा हुआ है। अनेकों राज्यों से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बीच मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण हादसा हुआ है। जिसमें 4 यात्री घायल हो गए हैं। जबकि 2 यात्रियों की बाइक स्लिप होने से एक की मौत हो गई है।

बता दें कि मंगलवार को गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी-बांसवाड़ा के पास एक बोलेरो और एंबुलेंस आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दर्शन कर लौट रहे 4 यात्री घायल हो गए। यह सभी यात्री बोलेरो में सवार होकर सोनप्रयाग से ऋषिकेश जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में 8 लोग सवार थे।

हादसे में घायल 4 लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वाहन के चालक को हल्की सी नींद लग गई थी। जिस वजह से यह हादसा हुआ। इस हादसे में मुंबई निवासी कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा घायल हुए हैं।

वहीं बीते दिन एक और सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। दरअसल देवप्रयाग के पास एक बाइक स्लिप हो गई। जिसमें एक युवक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पवन पुत्र जय सिंह उम्र 30 साल घायल हो गया। जबकि ललित पुत्र लाजवेंद्र उम्र 21 वर्ष की मौत हो गई। दोनों केदारनाथ से हरियाणा जा रहे थे।

To Top