Rudraprayag News

बदरी विशाल का चमत्कार, बस में सवार 28 यात्रियों की बच गई जान

Ad

देहरादून: जाको राखे साईंया मार सके ना कोय… ऐसा ही कुछ बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धलाुओं के साथ हुआ है। यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। मामला शनिवार का है। इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि बदरी विशाल के आर्शीवाद के वजह से ये चमत्कार हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के यात्री बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी बस अनियंत्रित होकर पुश्ते पर लटक गई। हादसे के वक्त बस में 28 यात्री सवार थे। इसके बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। लामबगड़ से आगे जेपी बैराज के पास यात्रियों की बस ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पुश्ते को तोड़ते हुए आधे पुश्ते पर लटक गई। वहां हाईवे चौड़ीकरण के तहत पुलिया निर्माण का काम चल रहा है।

सूचना पर गोविंदघाट थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उसके बाद बस को क्रेन की मदद से बस को सड़क तक लाया गया। फिर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना स्थल पर मौजूद सभी लोगों का कहना है कि बदरी विशाल के आर्शीवाद के चलते 28 यात्रियों की जान बची है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top