Uttarakhand News

चारधाम यात्रा आज से शुरू, कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाने की कोई जरूरत नहीं…

Ad

देहरादून: अक्षय तृतीया पर्व के मौके पर आज से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। बता दें कि इस बार यात्रा के लिए आपको अपने साथ कोरोना नेगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं लानी होगी। आज मंगलवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि सुबह 11:15 पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इससे पहले मंगलवार सुबह 6:30 बजे डोली गंगोत्री लिए रवाना हो गई है। इसके अलावा मां यमुना मंदिर यानी यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 पर खोले जाएंगे। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे।

चारधाम यात्रियों को पिछले 2 सालों के मुकाबले इस बार राहत मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब श्रद्धालुओं को कोविड नेगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं लानी होगी। इसकी अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण जरूरी किया गया है। सोमवार तक 431809 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top