Uttarakhand News

बाबा के दर्शन के इंतजार में लाखों भक्त, कुछ ही दिन में दो लाख पंजीकरण पूरे हुए

Ad

देहरादून: चारधाम यात्रा के शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा वक्त है लेकिन श्रद्धालु बाबा के दर्शन का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। आप जानकर चौक जाएंगे कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू कर दिया गया था। पंजीकृत आंकड़ों पर नजर डाले तो केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। यानी चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने कहना है कि बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए पंजीकरण के आंकड़े सामने आए हैं। 13 दिनों में दो लाख लोगों ने रूचि दिखाई है। विभाग यात्रा की तैयारियों जुटा हुआ है और सभी उत्साहित हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद ही दोनों धाम के लिए पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा।

पिछले साल करीबन 43 लाख श्रद्धालुओं ने चार धाम की यात्रा की थी। पंजीकरण की रफ्तार और पिछले साल के आंकड़े बयां कर रहे हैं कि इस साल नया रिकॉर्ड बनने के प्रबल संभावनाएं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top