Nainital-Haldwani News

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर दूर होगी टेंशन, पेट्रोल पंप में लगाए जाएंगे चार्जिंग प्वॉइंट

Ad

देहरादून: देश में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं पेट्रोल पंप की तरह वाहनों की बैट्री को चार्ज करने हेतु चार्जिंग प्वॉइंट बनाए जाएंगे। देहरादून में भी चार्जिंग प्वॉइंट को इंस्टॉल किया जाएगा। पेट्रोल पंप में ही लोगों को अपने वाहन को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दिशा में सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत देहरादून के आठ से दस पेट्रोल पंपों में ये चार्जिंग प्वाइंट लगाये जायेंगे, पेट्रोल पंपों पर ईवी चार्जिंग सुविधा से इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या भी बढ़ेगी। मौजूदा वक्त में चार्जिंग पाउंट काफी कम है। लोगों को अपने घर में नहीं वाहन को चार्ज करना पड़ता है।

जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल कंपनी ने पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाने की योजना बनाई जा रही है। वाहन चालकों से कॉमर्शियल के दर के हिसाब से भुगतान करना होगा। कंपनी इस योजना को काफी पहले फ्लोर पर उतारने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते प्रोजेक्ट में देरी हो गई। केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दे रही है। उसका प्लान है कि साल 2030 तक भारत को पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल वाला देश बनाया जाए।

फिलहाल भारत में चार्जिंग स्टेशन की कमी है।लंबे रूट्स में निकलने पर वाहनों की बैट्री खत्म हो जाती है और चार्जिंग के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण लोगों इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने से दूर भाग रहे हैं। दूसरी ओर अब इलेक्ट्रिक ऐसे वाहन भी आ रहे हैं जो एक फुल चार्ज में 300 किलोमीटर तक चल सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top