Uttarakhand News

देहरादून में शेफ केशव नेगी, सीएम धामी से मुलाकात के बाद जताया आभार

Ad

Uttarakhand: Haldwani: Kesav Negi: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने मुलाकात की। नेगी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुए अग्निकांड मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुलाकात के दौरान केशव नेगी ने मुख्यमंत्री धामी का सहयोग और संवेदनशीलता के लिए आभार जताया। वह अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने केशव नेगी का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार अपने हर नागरिक के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि संकट के समय सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों का हौसला बढ़ाए और उन्हें उचित सहायता दिलाने के लिए प्रयास करे। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में जरूरी समन्वय बनाए रखने और संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर भी केशव नेगी से बातचीत कर उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया था। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी। मुख्यमंत्री के सहयोग और पहल के प्रति आभार जताने के लिए केशव नेगी ने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top