CM Corner

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन नैनीताल दौरे पर रहेंगे। अधिकारियों के साथ करेंगे कार्य समीक्षा बैठक। विकास कार्यों का लेंगे जायजा।

नैनीताल – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय नैनीताल जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री धामी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नैनीताल भ्रमण का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री 8 सितम्बर को 11 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर अपरान्ह 12 बजे कैलाखान हैलीपेड पहुॅचेंगे। मुख्यमंत्री  12ः05 बजे कैलाखान हैलीपैड से कार में प्रस्थान कर अपरान्ह 12ः15 बजे जीबी पन्त पार्क मल्लीताल पहुंचेंगे।

जीबी पन्त पार्क में पर्यटन के दृष्टिकोण से नैनीताल को पारम्परिक शैली में विकसित किये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं, कार्यो, विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

 साथ ही साथ कुमाऊँ में पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहित करने के लिए एवरेस्ट विजेता शीतल राज के नेतृत्व में सी.बी.टी.एस समस्त बालिकाओं के दल आदि कैलाश रैंज के पर्वतारोहण के अभियान को फ्लैग ऑफ करेंगे।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अपरान्ह 1ः35 बजे से 2ः30 बजे तक का समय नैनीताल क्लब में आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2ः30 बजे से 04 बजे तक भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद 04 बजे से सांय 05ः30 बजे तक जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा लेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री  धामी 9 सितम्बर को कैलाखान हैलीपैड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

To Top