Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का युवाओं को संदेश , आप किसी के बहकावे में न आये

Ad

देहरादून:पेपर लीक मामले में सरकार को युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के लिए संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार प्रदेश के युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से सजग है। पहले की तरह हमने किसी भी भर्ती घोटाले को न तो दबाया है और न छुपाया है। जितने भी मामले सामने आए, हमने उनकी जांच कराकर, जितने भी दोषी हैं, सभी को जेल भेजा है।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य सरकार ने यह पहले ही तय कर लिया था कि भर्ती परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए कड़ा कानून बनायेंगे। देश का सबसे कड़ा नक़ल विरोधी क़ानून हम लेकर आ रहे हैं। ऐसी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है कि भविष्य में होने वाली सारी परीक्षायें पारदर्शी और नक़ल विहीन हों। प्रदेश के युवाओं के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
हमारी सरकार युवाओं के हित में फैसले ले रही है। प्रदेश की बहन-बेटियों के लिये हमने महिला आरक्षण भी सुनिश्चित किया है। सभी के हितों को संरक्षित किया जायेगा। युवाओं से अनुरोध है कि किसी के बहकावे में न आये।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top