Pithoragarh News

बीडी पांडे अस्पताल में पिता की गोद में बच्चे की मौत, वीडियो देखकर हर कोई दुखी…

Ad

पिथौरागढ़: बीडी पांडे जिला अस्पताल का एक दिल दुखाने वाले वीडियो सामने आया है। दरअसल यहां अपने बेटे को इलाज के लिए लेकर आए पिता की गोद में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। स्वास्थ्य प्रणाली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के बीडी पांडे जिला अस्पताल का यह वीडियो बीते शनिवार का है। वीडियो के माध्यम से पता लग रहा है कि एक पिता गंभीर रूप से बीमार बच्चे को लेकर पहले इमरजेंसी वार्ड में गया। लेकिन वहां से उसे ओपीडी में जाने को कहा गया । इसी सब के बीच बच्चे ने पिता की गोद में दम तोड़ दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर में पिता कपड़े में लिपटे बेटे का शव गोद में लेकर बैठ कर रो रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। बच्चे की जांच की गई थी। रक्त संबंधित बीमारी से ही उसकी मौत हुई है।

मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ जेएस नबियाल ने कहा कि बच्चे के इलाज में लापरवाही नहीं हुई है। इमरजेंसी में उसकी जांच की गई थी। लेकिन दूसरी तरफ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके कारण कई तरह के सवाल भी लोगों के मन में उमड़ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top