Pauri News

उत्तराखंड में 5 साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, राखी मनाने मां के साथ आया था नानी के घर

Ad

Uttarakhand news: उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पौड़ी जनपद के रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में एक 5 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। बच्चा अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर नानी के घर आया था। ( Leopard attack )

ADVERTISEMENTS Ad

मां के साथ आया था नानी के घर

बता दें कि कोटा गांव के निवासी भारत सिंह की बेटी अर्चना देवी का विवाह विकासखंड के उनेरी गांव में हुआ है। रक्षाबंधन पर वह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपने मायके कोटा गांव आई थी। दिनभर पूरे परिवार और गांव वालों के साथ उन्होंने राखी का त्योहार मनाया। देर शाम करीब सात बजे घर के पास घात लगाकर बैठे गुलदार ने बच्चे पर हमला कर दिया और जबडे़ में दबोचकर उसे झाड़ियों में ले गया। घटना के बाद गुठेरथा समेत आसपास के ग्रामीण बच्चे की तलाश में जंगल को निकल पड़े। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन वन विभाग की टीमें भी गांव पहुंच गई। लेकिन देर रात बच्चे का शव गांव से 1 किलोमीटर दूर मिला। ( Child died in Leopard attack in pauri )

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के आस पास पांच पिंजरे लगाए गए हैं। तो वहीं 8 टैप कैमरों से गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top