Nainital-Haldwani News

बच्चों को भर्ती के लिए फ्री में ट्रेनिंग देगी नैनीताल पुलिस, SSP पंकज भट्ट की गजब की पहल

Ad

हल्द्वानी: बच्चों को पुलिस में भर्ती होने के लिए फ्री में ट्रेनिंग मिलेगी। जी हां, यह ट्रेनिंग ना सिर्फ शारीरिक रूप से तैयार करने की होगी बल्कि इस ट्रेनिंग से बच्चे मानसिक रूप से भी तैयार होंगे। दरअसल नैनीताल के एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा एक नवाचार पहल शुरू की जा रही है। जिसके तहत पुलिस परिवार के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर पुलिस में भर्ती होने के काबिल बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि पुलिस लाइन में बने सरकारी भवनों में ऐसे हजारों परिवार निवास करते हैं। जिनके बच्चे पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं। ऐसे बच्चों को अब पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस नई पहल के मुताबिक हफ्ते में 2 दिन लिखित परीक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी तो वहीं 5 दिन फिजिकली फिट रहने के मंत्र सिखाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार बच्चों की फील्ड में आते ही सबसे पहले दौड़ लगाने का अभ्यास करना होगा। प्रशिक्षण का समय रोजाना सुबह 2 घंटे का तय किया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट की मानें तो यह प्रयास सबसे पहले अल्मोड़ा जिले से शुरू किए गए थे। जहां यह प्रयास काफी सफल रहा था। अल्मोड़ा के कई बच्चे पुलिस आर्मी में भर्ती हुए थे। इसीलिए अब इसे नैनीताल स्थित पुलिस लाइन में भी शुरू किया जा रहा है। अप्रैल से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top