Almora News

अल्मोड़ा के दो भाइयों को दें बधाई, लक्ष्य और चिराग विश्व के टॉप 100 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल

Ad

Lakshya Sen Almora: Chirag Sen Almora: Almora Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड के युवाओं की कौशल और प्रतिभा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। खेल क्षेत्र में देवभूमी के हिस्से आ रही सभी उपलब्धियां सभी प्रदेशवासियों को गौरवान्वित कर रही हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड को प्राप्त हो रही इन सभी सफलताओं में अल्मोड़ा के दो भाइयों ने एक और अध्याय जोड़ दिया है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में अल्मोड़ा के सगे भाइयों ने एक साथ टॉप 100 बैडमिंटन खिलाड़ियों की सूची में स्थान प्राप्त किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से अल्मोड़ा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

टॉप 100 में बनाइ दोनों भाइयों ने जगह

हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन और चिराग सेन की। पेरिस ऑलंपिक के लिए बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने टॉप 100 खिलाड़ियों की सूची प्रकाशित की है। इसमें पेरिस ऑलंपिक के लिए चयनित हो चुके लक्ष्य सेन ने 11वां स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि अभी दो महीने पहले जारी हुई सूचि में लक्ष्य 13वें स्थान पर थे। साथ ही लक्ष्य के बड़े भाई चिराग को इस सूचि में 93वां स्थान मिला है। जारी सूचि में दोनों भाइयों का नाम देखकर उनका परिवार काफी खुश है। साथ ही सभी परिचितों, रिश्तेदारों व प्रशिक्षकों से उन्हें शुभकामनाएं भी मिल रही हैं।

विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में कर चुके हैं कमाल

बता दें कि चिराग ने  एक साल में 18 विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में 19466 अंक हासिल किए हैं। विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में लक्ष्य अब 65138 अंकों के साथ अब विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उत्तराखण्ड के इन दोनों भाइयों की सफलता पूरे देश के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। हल्द्वानी लाइव भी इस उपलब्धी पर सेन भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top