Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी-चोलगलिया मार्ग, शेरनाला में खिलौने की तरह बह गई कार…वीडियो देखें

Ad

हल्द्वानी: बारिश के चलते जिले के कई नाले उफान पर है। हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग पर पडने वाला शेर नाला भी उफान पर है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कार खिलौने की तरह शेर नाले में बह गई। बताया जा रहा है कि कार के बहने से कुछ देर पहले ही चालक वाहन से बाहर निकल गया, नहीं तो बढ़ा हादसा हो सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad

लोगों की सुरक्षा को देखते हिए पुलिस ने दोनों तरफ के वाहनों को रोक दिया है और पानी के पान को कम होने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले साल भी इस नाले में इसी प्रकार की कई और घटनाएं हुई, लिहाजा पुलिस लगातार लोगों से रिस्क न लेने की अपील करती आ रही है। जिले में बारिश का दौर जारी है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों सतर्क कर दिया है। वहीं सभी से अपील की गई है कि वो नाले को पार करने की कोशिश ना करें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top