Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में गरुड़ के बच्चों ने भी छोड़ी छाप, कइयों का नाम मेरिट में शामिल

Ad

Uttarakhand Board Results:Kholiya Vivekanand Inter College: उत्तराखंड बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज, गरुड़ का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कई छात्रों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

इन्हीं मेधावी छात्रों में सरिता जोशी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। सरिता ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। सरिता का सपना है कि वह आगे चलकर एक शिक्षिका बनें और समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

वहीं, सौरभ जोशी ने भी 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजी जगदीश चंद्र जोशी को दिया। उनका लक्ष्य है कि वे भविष्य में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करें। बता दें कि इससे पहले सौरभ जोशी का चयन इंस्पायर अवॉर्ड में भी हुआ है।

विद्यालय के इन उज्ज्वल सितारों ने न केवल अपने माता-पिता और शिक्षकों को गौरवान्वित किया, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top