Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की ATP संस्था,सफाई के लिए शुरू की मुहिम,युवाओं ने सेल्फी लेकर उठाया 150 किलो कूड़ा

Ad

हल्द्वानी: शहर में कई संस्था हैं जो समाज सुधार के लिए कार्य कर रही हैं। पहले तो सीनियर वर्ग के लोग इस तरह के कार्य करते थे लेकिन अब युवाओं ने बेडा उठाने का फैसला किया है। शहर के युवाओं द्वारा स्थापित की गई संस्था आर्ट,ट्रेवल,पृथ्वी ने पर्यावरण के लिए एक नई मुहिम शुरू करी है। संस्थापक गुरूपाल सिंह ने बताया कि संस्था के मुख्यतः तीन उद्देशय हैं-उभरते कलाकरों को मंच दिलाना,उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यावरण के लिए काम करना।

ADVERTISEMENTS Ad

संस्थापक गुरूपाल सिंह ने कहा कि संस्था ने एक नई मुहिम सेल्फी विद कूड़ा शुरू किया है जिसमें कोई भी हल्द्वानी निवासी अपने क्षेत्र के कूड़े के ढेर के साथ एक फोटो खींच के हमें भेज सकते हैं जिसको हम सभी के साथ मिलकर साफ करने की कोशिश करेंगे। कूड़े की फ़ोटो हमें इंस्टाग्राम व्हाट्सएप्प या मेल के जरिये भेजी जा सकती है।

संस्था ने साथ नदियों को भी साफ करने के लिए एक मुहिम क्लीन आवर रिवर मुहिम भी शुरू की है। सेल्फी विद कूड़ा के पहले दिन हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा से करीब 150 किलो कूड़ा एकत्रित किया। उन्होंने कहा कि सेल्फी मौजूदा वक्त में एक ट्रेंड है और ये युवाओं को इस मुहिम से जुड़ने के लिए खींच सकता है। लेकिन कूड़ेदान ना मिलने के कारण 10 किलोमीटर दूर जाकर कूड़ेदान में फेंकना पड़ा। इस अभियान में गुरूपाल सिंह,हिमांशु जोशी,ख्याति जीना,दीक्षा जीना,मयंक बिष्ट,जतिन बोरा,नेहा,गरिमा,रचित,साहिल पूजा आदि थे।

संस्था से जुड़े लोग हर शनिवार रविवार हम शाम 4 बजे से यह सफाई अभियान करते हैं। प्रत्येक शनिवार हल्द्वानी शहर और रविवार को रानीबाग में नदी किनारे साफ करने जाते हैं। संस्थापक गुरूपाल सिंह ने कहा कि कोशिश है कि हम हल्द्वानी को एक साफ सुथरा शहर बना सकें और शहर वासियों के अंदर एक साफ सफाई की भावना जगा सकें। हमें 9639695960 पर व्हाट्सएप्प कर सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल या फिर इंस्टाग्राम पर @arttravelprithwe पर टैग भी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top