Uttarakhand News

बादल फटने का वीडियो वायरल, देखते ही देखते देवप्रयाग में मची तबाही

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के मामलों से राज्य जूझ रहा है। इसी बीच लगातार मौसम भी नुकसान पहुंचा रहा है। एक बार फिर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बादल फटा है। देवप्रयाग में मंगलवार को बादल फटा और भारी तबाही भी हुई। क्षेत्र में बादल फटने के बाद मूसलाधार बारिश हुई और इसमें ITI की बिल्डिंग ढह गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बादल फटने घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात की है।उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और राज्य को यथासंभव मदद का भरोसा दिया है। सीएम रावत ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने एनडीआरएफ को निर्देशित करने के साथ ही राज्य को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मैं माननीय गृहमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

बता दें कि इससे पहले 3 मई को उत्तराखंड के टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में बादल फटने की खबर सामने आई थी। रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों में बादल फटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों से फ़ोन पर जानकारी ली और उन्हें प्रभावितों को तुरंत राहत और सहायता राशि देने के निर्देश दिया। दोनों जिलाधिकारियों को स्थिति पर लगातार नज़र रखने को कहा गया।इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, एनएच व बीआरओ को आदेश दिए गए कि जो मार्ग बंद हो गए हों उन्हें तत्काल खुलवाया जाये ताकि जनता को परेशानी न हो।

सोर्स वीडियो- अमर उजाला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top