Rajasthan

सीएम अशोक गहलोत की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुछ देर पहले की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस।

जयपुर राजस्थान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें की गुरुवार शाम को प्रेस कांफ्रेंस हुई थी जिसमें राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नजर आए थे उसके कुछ देर में ही अब यह खबर आई है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मास्क लगाकर आए थे मुख्यमंत्री गहलोत परंतु बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उतार दिया था मास्क, गोविंद सिंह डोटासरा ने भी यह कहा था की मुख्यमंत्री गहलोत की तबियत थोड़ी नासाज़ है पर फिर भी वो आए। मुख्यमंत्री ने खुद देर शाम अपने कोरोना पॉजिटिव होने की दी जानकारी।

“आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं

पंजाब में प्रधान मंत्री की सुरक्षा चूक पर की थी बात।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब में काफिले को रोके जाने पर कहा था की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी। यह एक माहोल बनाने की कोशिश की जा रही है और गृह मंत्रालय की सुरक्षा एजेंसियों को बताया प्रधान मंत्री की सुरक्षा का जिम्मेदार और कहा की रैली स्थल पर भीड़ ना जुटा पाने के कारण लौटना पड़ा वापिस।

To Top
Ad