Uttarakhand News

देवभूमि के बच्चों ने गोल्ड जीतकर बढ़ाया मान, अब मिलेगा एक-एक लाख का इनाम

Ad

देहरादून: खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए केवल सुविधाओं का विस्तार करना ही एकमात्र विकल्प नहीं होना चाहिए और ये बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अच्छे से जानते हैं। खिलाड़ियों को समय समय पर प्रोत्साहित करना आवश्यक होता है। सीएम धामी ने नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम रौशम करने वाले दो बच्चों को बड़ा उपहार दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और विगत माह में 61वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 20 किलोमीटर वॉक रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाले सूरज पंवार से मुख्यमंत्री धामी ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की।

गौरतलब है कि खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार, पदक जीतने पर इन दोनों खिलाड़ियों को धनराशि भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top