Uttarakhand News

बड़ी घोषणा: सीएम धामी का होमगार्ड जवानों को तोहफा, महिलाओं को भी मिलेगा मौका

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के समस्त होमगार्ड जवानों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित परेड का सीएम धामी ने निरीक्षण किया। हर साल छह दिसंबर को परेड का आयोजन होता है। इसी मौके पर सीएम ने कई सारी घोषणाएं की हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य के ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में महिला होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (330) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। साथ ही दूसरे राज्यों में व राज्य सीमा में निर्वाचन ड्यूटी और रैतिक परेड मे तैनात होमगार्ड स्वयंसेवकों को 180 रुपए रोजाना भोजन भत्ता मिलेगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि अब होमगार्ड जवानों की ड्यूटी के 24 घंटे के भीतर घायल/बीमार होने वाले स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मानदेय मे भी कुछ बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय में 1000 से 1500 रुपए प्रतिमाह
अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1200 से 2000 रुपए प्रतिमाह
अवैतनिक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1500 से 2500 रुपए प्रतिमाह

To Top
Ad