Election Talks

BJP की सरकार बनते ही लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड! मुख्यमंत्री धामी ने खेला बड़ा दांव

Ad

देहरादून: प्रदेश में चुनावों से ऐन पहले पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहे हैं। वादों का दौर जारी है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने के तुरंत बाद सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की ओर कदम उठाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार हमेशा प्रयासरत है। इसलिए इस बार नई सरकार बनने के तुरंत बाद एक कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इसे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा। चाहे वह किसी भी धर्म में विश्वास रखते हो।

गौरतलब है कि समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड का मतलब है कि देश के सभी नागरिकों के लिए शादी संपत्ति और उत्तराधिकार के समान कानून लागू होना। समय-समय पर प्रबुद्ध जनों के द्वारा यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर काफी चर्चा होती रही है। लेकिन अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र कर बड़ा दांव खेल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top