CM Corner

सीएम धामी का जन्मदिन, दिव्यांग बच्चों के साथ काटा केक, गाना सुनकर भावुक नजर आए मुख्यमंत्री

Ad

CM Dhami Birthday | NIBH Dehradun | Divyang Children : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार, 16 सितंबर को अपना जन्मदिन देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIBH) के बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटा और उनके साथ कुछ समय बिताया।

बच्चों ने मुख्यमंत्री धामी के लिए जन्मदिन का गाना गाया। बच्चों का यह स्नेह देखकर मुख्यमंत्री भावुक नजर आए। इसके बाद उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे भी काफी खुश नजर आए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बच्चों के साथ समय बिताने से जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के अंदर प्रतिभा और आगे बढ़ने की क्षमता होती है। इसके लिए उन्हें सही अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है….बल्कि इसमें पूरे समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ वे जीवन की चुनौतियों को पार कर सकते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने बच्चों के बीच मिली खुशी और उनके स्नेह को अपने जन्मदिन का विशेष उपहार बताया।

मुख्यमंत्री ने एनआईबीएच के बच्चों के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को सक्षम बनाने के लिए कई योजनाएं और प्रयास किए जा रहे हैं।

धामी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को केवल सहानुभूति की जरूरत नहीं है…बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए अवसर देना भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top