Nainital-Haldwani News

अचानक हल्द्वानी में हुई सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, जानें मामला

Ad

हल्द्वानी: सर्दी के कारण आजकल मौसम भी खराब रहने लगा है। ऐसे में हवाई यात्रा में कई बार दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ता है। ऐसे में बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर अचानक हल्द्वानी पहुंचा तो स्थिति थोड़ी चिंताजनक तो जरूर हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

मगर हल्द्वानी एफटीआई में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार से रुद्रपुर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर में कार्यक्रम था। इसी के लिए वह देहरादून से निकले पर घने कोहरे के चलते रुद्रपुर में सीएम का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका।

ऐसे में हल्द्वानी एफटीआई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर उतरा और वहां से बाय रोड सीएम धामी रुद्रपुर के लिए रवाना हुए। बता दें कि इस दौरान कई भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top